अब हर काम के विशेष टेबलेट, कीमत बेहद कम

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: टेबलेट भी अब कई श्रेणियों में उपलब्ध होगी. बच्चों के लिए अलग, महिलाओं के लिए अलग, ऑफिस के काम करने लिए अलग तो गेम खेलने के लिए अलग. इस तरह के टेबलेट को उसकी आवश्यकता के आधार पर तैयार किया गया है. हर एक टेबलेट अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने के उद्धेश्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: टेबलेट भी अब कई श्रेणियों में उपलब्ध होगी. बच्चों के लिए अलग, महिलाओं के लिए अलग, ऑफिस के काम करने लिए अलग तो गेम खेलने के लिए अलग. इस तरह के टेबलेट को उसकी आवश्यकता के आधार पर तैयार किया गया है. हर एक टेबलेट अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने के उद्धेश्य के साथ तैयार किया गया है. घरेलू प्रौद्योगिकी कंपनी पाइनिग टेक ने उपयोक्ता की जरुरत के हिसाब से टेबलेट पेश करने की घोषणा की है. इनकी शुरूआती कीमत 5000 रुपये होगी. पाइनिग टेक के सह संस्थापक पियूष निगम ने बताया कि कंपनी उपयोक्ता की जरुरत के हिसाब वाला टेबलेट उपलब्ध कराएगी.

कंपनी के टेबलेट की शुरआती कीमत 5000 रुपये से भी कम है जबकि अधिकतम कीमत 12,800 रुपये है.उन्होंने कहा कि इन टेबलेट में इस्तेमाल किए जा रहे एप्स स्वत: ही अपडेट हो जाएंगे. कंपनी आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कई प्रोत्साहन योजनाओं की तैयारी में है. कंपनी ने स्मार्टफोन और टेबलेट के बढ़ते बाजार को देखते हुए इसमें कई तरह के नये फीचर्स दिये हैं जिससे यह बेहतर ढंग से काम करेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola