एक कंप्यूटर जो टैबलेट की तरह है, पेश है ''नोशन इंक'' का नया 2-इन-1
नयी दिल्ली: नोशन इंक ने भारतीय बाजार में 2-इन-1 की बढती लोकप्रियता को देखते हुए ‘केन’ के साथ वापसी कर रही है. कंपनी ने इंटेल के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है. विंडोज आधारित 2-इन-1 एक पर्सनल कंप्यूटर और एक टैबलेट दोनों ही तरह से काम करता है और यह ई-कामर्स वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध […]
नयी दिल्ली: नोशन इंक ने भारतीय बाजार में 2-इन-1 की बढती लोकप्रियता को देखते हुए ‘केन’ के साथ वापसी कर रही है. कंपनी ने इंटेल के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है.
विंडोज आधारित 2-इन-1 एक पर्सनल कंप्यूटर और एक टैबलेट दोनों ही तरह से काम करता है और यह ई-कामर्स वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा.
इंटेल के दक्षिण एशियाई बाजार के निदेशक (विपणन व बाजार विकास) संदीप अरोडा ने बताया, ‘कीमतें गिरने के साथ हमें अधिक संख्या में लोगों के 2-इन-1 अपनाने की उम्मीद है. 2-इन-1 पीसी जैसा काम करने की सहूलियत और स्मार्टफोन जैसी मोबिलिटी उपलब्ध कराता है.’ इसका मूल्य 19,990 रुपये रखा गया है.
कंपनी के 2-इन-1 में इंटेल का एटम प्रोसेसर, 10.1 इंच डिसप्ले, 2जीबी रैम, 32जीबी आंतरिक मेमोरी, 2एमपी रीयर और 2एमपी फ्रंट कैमरा और 7900एमएएच बैटरी लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










