Hero Electric India ने बाइक बाजार में लॉन्च किये NYX ER और Optima ER स्कूटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 8:54 PM
नयी दिल्ली : हीरो इलेक्ट्रिक ने सोमवार को दो नये ई-स्कूटर मॉडलों ऑप्टिमा ईआर और निक्स ईआर (विस्तारित रेंज) को भारतीय बाजार में पेश किया. इन मॉडलों की शोरूम में कीमत 68,721 रुपये से 69,754 रुपये के बीच है. कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि नये स्कूटर हीरो के सभी इलेक्ट्रिक डीलरों के […]
नयी दिल्ली : हीरो इलेक्ट्रिक ने सोमवार को दो नये ई-स्कूटर मॉडलों ऑप्टिमा ईआर और निक्स ईआर (विस्तारित रेंज) को भारतीय बाजार में पेश किया. इन मॉडलों की शोरूम में कीमत 68,721 रुपये से 69,754 रुपये के बीच है. कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि नये स्कूटर हीरो के सभी इलेक्ट्रिक डीलरों के पास उपलब्ध हैं.
हीरो इलेक्ट्रिक इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सोहिंदर गिल ने कहा कि हमें ई-स्कूटरों के रेंज को लेकर लगातार फीडबैक मिल रहे थे. लोग इस चीज को लेकर परेशान थे. निक्स ईआर एवं ऑप्टिमा ईआर के साथ हम उस मुद्दे को सुलझा रहे हैं, जो प्रदर्शन के लिहाज से काफी बेहतर हैं. उन्होंने कहा कि फेम-2 से मिलने वाले फायदों की वजह से भी कंपनी किफायती दाम पर ई-स्कूटर पेश कर पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










