Hyundai Venue की 60 दिन में रिकॉर्ड 50 हजार बुकिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2019 4:22 PM
नयी दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि नयी कार वेन्यू की पहले 60 दिन में बुकिंग 50,000 के आंकड़े पर पहुंच गयी है. कंपनी अब तक 18,000 कार ग्राहकों को दे चुकी है. हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख विकास जैन ने मंगलवार को एक बयान जारी कर […]
नयी दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि नयी कार वेन्यू की पहले 60 दिन में बुकिंग 50,000 के आंकड़े पर पहुंच गयी है. कंपनी अब तक 18,000 कार ग्राहकों को दे चुकी है.
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख विकास जैन ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, इन 50000 बुकिंग में से 35 प्रतिशत ग्राहकों ने कंपनी की डीसीटी (ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन) प्रौद्योगिकी को तरजीह दी.
कंपनी का दावा है कि वेन्यू सबसे कम समय में 50,000 बुकिंग हासिल करने वाली उसकी कार बन गयी है. वेन्यू को देश के बाजार में हुंदै ने 21 मई को पेश किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










