Maruti ने बलेनो आरएस के पेट्रोल मॉडल और बलेनो डीजल की कीमतों में किया इजाफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2019 5:09 PM
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बलेनो डीजल श्रेणी की गाड़ियों और आरएस पेट्रोल मॉडल कीमतों में तत्काल प्रभाव से इजाफा कर दिया है. कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. हालांकि, कंपनी ने कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बतायी है. इसे भी देखें : Maruti-Suzuki ने […]
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बलेनो डीजल श्रेणी की गाड़ियों और आरएस पेट्रोल मॉडल कीमतों में तत्काल प्रभाव से इजाफा कर दिया है. कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. हालांकि, कंपनी ने कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बतायी है.
इसे भी देखें : Maruti-Suzuki ने लॉन्च की पॉपुलर बलेनो का अपडेट मॉडल, कीमत से 5.4 लाख रुपये से और ढेर सारी खूबियां…
मारुति-सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि कीमत वृद्धि के बाद बलेनो आरएस की कीमत 8.88 लाख रुपये होगी. पहले इसकी कीमत 8.76 लाख रुपये थी. इसी प्रकार, डीजल कैटेगरी की कारों की शोरूम में कीमत अब 6.73 लाख रुपये से 8.73 लाख रुपये के बीच होगी. पहले इसकी कीमत 6.61 लाख से 8.60 लाख रुपये के बीच थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










