2020 के अप्रैल से डीजल कारों की बिक्री बंद कर देगी मारुति-सुजुकी इंडिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2019 4:36 PM
नयी दिल्ली : जो लोग मारुति-सुजुकी की डीजल कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए एक सूचना है. वह यह कि भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार मारुति-सुजुकी इंडिया अगले साल यानी 2020 के अप्रैल महीने से डीजल की कारों की बिक्री बंद करने का ऐलान किया है. देश की सबसे बड़ी […]
नयी दिल्ली : जो लोग मारुति-सुजुकी की डीजल कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए एक सूचना है. वह यह कि भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार मारुति-सुजुकी इंडिया अगले साल यानी 2020 के अप्रैल महीने से डीजल की कारों की बिक्री बंद करने का ऐलान किया है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति-सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने गुरुवार को कहा कि वह एक अप्रैल, 2020 से भारत में डीजल कारें नहीं बेचेगी.
इसे भी देखें : Customers की जेब के अनुसार रियायती डीजल कारों का निर्माण जारी रखेगी मारुति-सुजुकी
एमएसआई के चेयरमैन आरसी भार्गव ने संवाददाताओं से कहा कि एक अप्रैल, 2020 से हम डीजल की कारों को नहीं बेचेंगे. फिलहाल, कंपनी डीजल वाहनों के कई मॉडल बेचती है. कंपनी की ओर से घरेलू बाजार में बेचे जाने वाले वाहनों में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23 फीसदी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










