ePaper

UK में तय होगी Social Media कंपनियों की जिम्मेदारी

Updated at : 08 Apr 2019 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
UK में तय होगी Social Media कंपनियों की जिम्मेदारी

लंदन : ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नुकसानदायक विषयवस्तु के प्रकाशन पर सोशल मीडिया के प्रबंधकों को निजी तौर पर जिम्मेदार ठहराने के रास्ते तलाशने पर विचार कर रही है. ऑनलाइन सुरक्षा का यह एक नया प्रस्ताव है. एक नीतिगत दस्तावेज में इस योजना की जानकारी दी गयी […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नुकसानदायक विषयवस्तु के प्रकाशन पर सोशल मीडिया के प्रबंधकों को निजी तौर पर जिम्मेदार ठहराने के रास्ते तलाशने पर विचार कर रही है. ऑनलाइन सुरक्षा का यह एक नया प्रस्ताव है. एक नीतिगत दस्तावेज में इस योजना की जानकारी दी गयी है.

इसमें एक स्वतंत्र नियामक का सृजन भी शामिल है, जिसका लक्ष्य उन सभी नुकसानदेह विषय-वस्तुओं से निबटना शामिल है, जो हिंसा, आत्महत्या, गलत जानकारी और ऑनलाइन लोगों को परेशान करने से जुड़े होते हैं. ऑनलाइन नुकसानदायक विषयवस्तु से निबटने की जरूरत के मुद्दे ने उस समय जोर पकड़ लिया, जब न्यूजीलैंड में 15 मार्च को एक व्यक्ति द्वारा की गयी गोलीबारी मामले में फेसबुक लाइव स्ट्रीम को तत्काल रोकने में असफल साबित हुआ था. इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गयी थी.

प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने तकनीकी कंपनियों को चेतावनी दी है कि वह उपयोगकर्ताओं की रक्षा के लिए ‘कुछ खास’ नहीं कर पाये. उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ‘उपयोगकर्ताओं का ध्यान रखने के लिए इन कंपनियों की कानूनी ड्यूटी’ तय करने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा, ‘ऑनलाइन कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी लेनी जरूर शुरू कर देनी चाहिए और तकनीक में लोगों का विश्वास बहाल करने में मदद करना चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola