भारत में ब्लैकबेरी- Z3 लांच,जानिए क्या है इसमें खास

Updated at : 25 Jun 2014 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में ब्लैकबेरी- Z3 लांच,जानिए क्या है इसमें खास

मुंबई:ब्लैकबेरी ने आज अपना नया स्मार्टफोन ब्लैकबेरी- Z3 भारत में लांच कर दिया. ब्लैकबेरी को इस फोन से काफी उम्मीद है. इसकी कीमत 15,990 रुपये रखी गई है. ब्लैकबेरी-Z3 ब्लैकबेरी-10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा. ब्लैकबेरी Z3 की प्री बुकिंग आज यानी 25 जून से द मोबाइल स्टोर्स, फ्लिपकार्ट और ब्लैकबेरी स्टोर्स पर शुरू हो गई […]

विज्ञापन

मुंबई:ब्लैकबेरी ने आज अपना नया स्मार्टफोन ब्लैकबेरी- Z3 भारत में लांच कर दिया. ब्लैकबेरी को इस फोन से काफी उम्मीद है. इसकी कीमत 15,990 रुपये रखी गई है. ब्लैकबेरी-Z3 ब्लैकबेरी-10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा. ब्लैकबेरी Z3 की प्री बुकिंग आज यानी 25 जून से द मोबाइल स्टोर्स, फ्लिपकार्ट और ब्लैकबेरी स्टोर्स पर शुरू हो गई है. इसकी बिक्री 2 जुलाई से शुरू होगी. फ्लिपकार्ट और द मोबाइल स्टोर्स प्री-बुकिंग पर 1000 रुपए की छूट भी दे रही हैं.

फोन की खास बात

-ब्लैकबेरी- Z3 स्मार्टफोन सेक्शन में टाइपिंग का सबसे बेहतरीन अनुभव मिलेगा.

-फोन के खास फीचर्स में ब्लैकबेरी मैप,ब्लैकबेरी प्रायरिटी हब और ब्लैकबेरी की-बोर्ड

-मैसेंजर एप्लिकेशन बीबीएम फोन में शामिल

-ब्लैकबेरी-10 ब्राउजर, फास्ट और ईजी शेयरिंग फीचर

-फोन में 960×540 रिजोल्यूशन वाली पांच इंच की एलसीडी स्क्रीन

-1.5 जीबी की रैम

-आठ जीबी की इंटरनल मैमोरी

-32 जीबी तक का माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है

-1.2 गीगाहर्ट्ज ड्यूल-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर

-2500 एमएएच बैटरी

-84 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं

-10 घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है

-वजन 164 ग्राम

-कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 2G, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी 2.0 शामिल हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola