ब्रिटेन में दो हफ्ते तक बंद रहेगा जगुआर लैंड रोवर का प्लांट, 250 लोगों की नौकरियों पर गिरेगी गाज

नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने शुक्रवार को कहा कि वह मध्य इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन स्थित अपने संयंत्र में वाहनों के विनिर्माण को व्यवस्थित कर रही है. कंपनी के मुताबिक, इससे 250 अस्थायी नौकरियां प्रभावित हो सकतीं हैं. कंपनी ने कहा है कि इसके तहत दिसंबर में लगभग […]
नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने शुक्रवार को कहा कि वह मध्य इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन स्थित अपने संयंत्र में वाहनों के विनिर्माण को व्यवस्थित कर रही है. कंपनी के मुताबिक, इससे 250 अस्थायी नौकरियां प्रभावित हो सकतीं हैं. कंपनी ने कहा है कि इसके तहत दिसंबर में लगभग दो हफ्ते तक विनिर्माण का काम नहीं होगा और लगभग 500 कर्मियों को घर पर रहने के लिए कहा गया है. हालांकि, उन्हें इस अवधि की तनख्वाह मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : जेएलआर ने रतन टाटा की पंसद वाली रेंज रोवर वेलर’ को किया लॉन्च
बाह्य स्थितियों को चुनौतीपूर्ण करार देते हुए कंपनी ने कहा कि परिचालन संबंधी जरूरी दक्षता हासिल करने के लिए वह निर्णायक कार्रवाई कर रही है. कंपनी के मुताबिक, इससे लंबी अवधि तक सफलता को बनाये रखने में मदद मिलेगी. जेएलआर ने बयान जारी कर कहा है कि हमारे ग्राहकों को बिजली से चलने वाली अधिक कार की पेशकश के लिए हम कड़े निर्णय कर रहे हैं, लेकिन कारोबार में बदलाव इस पर टिका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




