5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध, जानें कंपनी ने कौन सा फीचर किया बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2018 7:26 AM
सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) : फेसबुक ने शुक्रवार को घोषणा की कि हैकरों द्वारा सुरक्षा में खामी पैदा करने के कारण पांच करोड़ अकाउन्ट प्रभावित हुए. दुनिया के इस बड़े सोशल नेटवर्क ने कहा कि इस सप्ताह हमें पता चला कि हैकरों ने ‘‘एक्सेस टोकंस’ चुरा लिये जिसके कारण ये अकाउंट प्रभावित हुए. ‘‘एक्सेस टोकंस’ एक […]
सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) : फेसबुक ने शुक्रवार को घोषणा की कि हैकरों द्वारा सुरक्षा में खामी पैदा करने के कारण पांच करोड़ अकाउन्ट प्रभावित हुए. दुनिया के इस बड़े सोशल नेटवर्क ने कहा कि इस सप्ताह हमें पता चला कि हैकरों ने ‘‘एक्सेस टोकंस’ चुरा लिये जिसके कारण ये अकाउंट प्रभावित हुए.
‘‘एक्सेस टोकंस’ एक प्रकार की डिजिटल चाबियां हैं जिससे हैकर उन अकाउंट तक पहुंच बनाने में सफल रहे. फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष गे रोसेन ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमलावर फेसबुक का कोड भेदने में सफल रहे.’ फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इंजीनियरों ने मंगलवार को इस खामी का पता लगाया गुरुवार रात तक इसे ठीक कर लिया गया.
उन्होंने कहा, ‘‘हमने ये खामी दूर कर ली है और कानून प्रवर्तन को सूचित कर दिया है.
‘ जुकरबर्ग ने कहा, ‘‘हमें पता नहीं है कि क्या किसी अकाउंट का वास्तव में गलत इस्तेमाल हुआ है. यह गंभीर मुद्दा है. फेसबुक ने एहतियातन अस्थायी तौर पर ‘‘व्यू एज’ फीचर को हटा लिया है. यह फीचर एक प्राइवेसी टूल (निजता उपकरण) है जो यूजर को देखने की अनुमति देता है कि उसका अपना प्रोफाइल किसी अन्य को कैसा दिखेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










