ePaper

अब मोबाइल फोन पर भी हो सकेगा ''दूरदर्शन''

Updated at : 02 Nov 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
अब मोबाइल फोन पर भी हो सकेगा ''दूरदर्शन''

नयी दिल्ली: आज के जमाने में जब सारी दुनिया मोबाइल फोन में सिमट रही है, ऐसे में टीवी इससे कैसे दूर रह सकता है! जहां टीवी के ज्यादातर चैनल्स ऐप के जरिये स्मार्टफोन में अपनी जगह बनाने में लगे हैं, इसी के साथ कदमताल करते हुए दूरदर्शन ने भी अपने पांच चैनल 16 शहरों में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आज के जमाने में जब सारी दुनिया मोबाइल फोन में सिमट रही है, ऐसे में टीवी इससे कैसे दूर रह सकता है!

जहां टीवी के ज्यादातर चैनल्स ऐप के जरिये स्मार्टफोन में अपनी जगह बनाने में लगे हैं, इसी के साथ कदमताल करते हुए दूरदर्शन ने भी अपने पांच चैनल 16 शहरों में मोबाइल फोन पर उपलब्ध करा दिये हैं.

इनमें डीडी न्यूज, डीडी किसान और डीडी स्पोर्ट्स चैनल भी शामिल हैं. यह जानकारी प्रसार भारती ने एक ट्वीट के जरिये दी है.

यह चैनल दिल्ली, लखनऊ, जालंधर, मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, रायपुर, इंदौर, औरंगाबाद, कोलकाता, पटना, रांची, गुवाहाटी, कटक, बेंगलुरु और चेन्नई में उपलब्ध होंगे. प्रसार भारती दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का संचालन करता है.

दूरदर्शन ने स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और मोबाइल पर टीवी के बढ़ते क्रेज को देखते हुएयह सर्विस शुरू की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola