गूगल है भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2017 8:12 PM

विज्ञापन

मुंबई : इंटरनेट कंपनी गूगल भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड बनकर उभरा है. उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, मारुति सुजुकी और एेपल को यहां के उपभोक्ताओं ने भरोसे के लायक माना है. न्यूयॉर्क में स्थित वैश्विक संचार कंपनी कॉन एंड वोल्फ के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है. सर्वेक्षण के अनुसार, सोनी, यूट्यूब, बीएमडब्ल्यू, […]

विज्ञापन

मुंबई : इंटरनेट कंपनी गूगल भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड बनकर उभरा है. उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, मारुति सुजुकी और एेपल को यहां के उपभोक्ताओं ने भरोसे के लायक माना है.

न्यूयॉर्क में स्थित वैश्विक संचार कंपनी कॉन एंड वोल्फ के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है. सर्वेक्षण के अनुसार, सोनी, यूट्यूब, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज बेंज और ब्रिटिश एयरवेज शीर्ष 10 में शामिल अन्य ब्रांड हैं.

वैश्विक स्तर पर अमेजन को सबसे भरोसेमंद ब्रांड माना गया है. इसके बाद एेपल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और पेपल आदि का स्थान है. कंपनी ने कहा कि भारतीय उपभोक्ता अब ब्रांड की प्रमाणिकता के बारे में राय बनाने को लेकर अधिक सकारात्मक हो गये हैं.

करीब 67 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ता ऐसे ब्रांड की खरीदारी पसंद करते हैं जो अधिक प्रमाणिक माना जाता हो.

38 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने माना है कि ब्रांड अधिक ईमानदार एवं खुले होते तथा जिम्मेदारियां उठाते हैं.

वैश्विक स्तर पर ऐसा मानने वालों का औसत 25 प्रतिशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola