ePaper

जानिए, किस कारण से फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी

Updated at : 02 Oct 2017 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
जानिए, किस कारण से फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी

वॉशिंगटन : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इस सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म के नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कहा है कि इसका इस्तेमाल लोगों को एकजुट करने के बजाए उनमें फूट डालने के लिए किया गया जिसके लिए उन्हें माफ कर दिया जाए. वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि जुकरबर्ग (33) […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इस सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म के नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कहा है कि इसका इस्तेमाल लोगों को एकजुट करने के बजाए उनमें फूट डालने के लिए किया गया जिसके लिए उन्हें माफ कर दिया जाए. वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि जुकरबर्ग (33) ने किसी विशेष घटना का जिक्र तो नहीं किया.

माफी ऐसे समय मांगी है जब इस बात के सबूत सामने आ रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव को डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में लाने के लिए रूस ने प्रचार करने और मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया. जुकरबर्ग ने एक दशक से भी अधिक समय पहले फेसबुक बनाया था.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, इस वर्ष मैंने जिन्हें भी ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे माफी मांगता हूं तथा और बेहतर बनने की कोशिश करुंगा. जिस तरह मेरे काम का इस्तेमाल लोगों में फूट डालने के लिए किया गया, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं, मैं बेहतर काम करने की कोशिश करुंगा.

इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी कि वह उन 3,000 विज्ञापनों की प्रतियां कांग्रेस को उपलब्ध करवायेगा जिन्हें रूस की एक छद्म कंपनी ने जून 2015 से मई 2017 के बीच 1,00, 000 डॉलर में खरीदा था. इन विज्ञापनों को लगभग 470 फर्जी अकाउंट से जोड़ा गया था जिन्हें संभवत: रूस से संचालित किया जाता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola