नोकिया-6, नोकिया- 5 व नोकिया-3 आज भारत में होंगे लॉन्‍च, कीमत आपकी जेब में बैठेंगे फिट, जानें फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : फिनलैंड की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया आज भारत में अपने नोकिया-6,नोकिया-5 और नोकिया-3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इसका लॉन्च इवेंट नयी दिल्ली में शुरू हो चुका है. मीडिया में चल रही खबर के अनुसार नोकिया-3 की भारत में कीमत 9,000 रुपये, नोकिया-5 की कीमत 12,000 रुपये जबकि नोकिया-6 की कीमत 15,000 रुपये से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फिनलैंड की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया आज भारत में अपने नोकिया-6,नोकिया-5 और नोकिया-3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इसका लॉन्च इवेंट नयी दिल्ली में शुरू हो चुका है. मीडिया में चल रही खबर के अनुसार नोकिया-3 की भारत में कीमत 9,000 रुपये, नोकिया-5 की कीमत 12,000 रुपये जबकि नोकिया-6 की कीमत 15,000 रुपये से 16,000 रुपये के बीच हो सकती है.

आपको बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने चीन में नोकिया-6 लॉन्च करने के बाद इसके बारे में हाल ही हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इससे जुड़ी जानकारी शेयर की थी. यही नहीं इस मेगा इवेंट में नोकिया के दो अन्य ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन, नोकिया 3 और नोकिया 5 को भी लॉन्च किया गया था.

कीमत के आधार पर नोकिया के तीनों फोन्स भारतीय बाजार में मौजूद शाओमी रेडमी-4 और नोट-4 को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.

आइए जानते हैं फोन्स के फीचर्स

नोकिया-3

1. डिस्प्ले-5 इंच एचडी

2. रैम-2 जीबी

3. प्रोसेसर-1.3 गीगीहर्ट्ज क्वॉड कोर मीडियाटेक एमटी 6737

4. मेमरी-16 जीबी इंटरनल

5. ऑटोफोकस से लैस 8 मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा फोन में है.

6. डिस्प्ले फ्लैश

7. ग्राहकों के लिए यह सिल्वर वाइट, मैटे ब्लैक, ब्लू और कॉपर वाइट रंग में उपलब्ध होगा.

8. पॉलीकार्बोनेट बॉडी विद कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लैमिनेशन

9. बैटरी-2650 एमएच

10. 4जी एलटीई सपॉर्ट

नोकिया-5

1. डिस्प्ले-5.2 इंच आईपीएस

2. प्रोसेसर-क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430

3. रैम-2 जीबी

4. मेमरी-16 जीबी इंटरनल

5. सिंगल और डुअल सिम वैरिएंट ऑप्शन

6. फोन मेटल बॉडी वाली है.

7. 2.5 डी कॉर्निंग गोरिल्ल ग्लास प्रोटेक्शन

8. 13 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा फोन में है.

9. ग्राहकों को यह सिल्वर, ब्लैक, कॉपर और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा.

10. बैटरी-3,000 एमएच

नोकिया-6

1. ऐंड्रॉयड 7.0 नूगा

2. डिस्प्ले-5.5 इंच फुल एचडी

3. गोरिल्ला ग्लास

4. रैम-4 जीबी

5. मेमरी-64 जीबी इनबिल्ट

6. फोन डुअल सिम वाला है.

7. बैटरी-3,000 एमएच

8. 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

9. अल्यूमिनियम ​बॉडी और फिंगर प्रिंट सेंसर

10. फोन डॉल्बी एटमस तकनीक से लैस है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola