फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल आपको बनाता है दुखी और अस्वस्थ, जानें कैसे

Updated:
विज्ञापन

अगर आपको बार-बार अपना फेसबुक प्रोफाइल देखने की आदत है, तो यह आप पर भारी पड़ सकती है. जो लोग अपना फेसबुक प्रोफाइल ज्यादा देखते हैं, उनके उन लोगों के मुकाबले दुखी और अस्वस्थ रहने की आशंका होती है, जो कभी-कभार इस सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करते हैं. एक नये शोध में इसे लेकर […]

विज्ञापन

अगर आपको बार-बार अपना फेसबुक प्रोफाइल देखने की आदत है, तो यह आप पर भारी पड़ सकती है. जो लोग अपना फेसबुक प्रोफाइल ज्यादा देखते हैं, उनके उन लोगों के मुकाबले दुखी और अस्वस्थ रहने की आशंका होती है, जो कभी-कभार इस सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करते हैं. एक नये शोध में इसे लेकर चेताया गया है.

अमेरिका में सैन डिएगो, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ‘यूसीएसडी’ के शोधकर्ताओं ने 5,208 लोगों से 2013 से 2015 के बीच उनके फेसबुक इस्तेमाल करने के बारे में आंकड़ों को एकत्रित किया. शोधकर्ताओं ने फेसबुक गतिविधि और शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन में संतुष्टि और बॉडी मास इंडेक्स के साथ वास्तविक दुनिया की सोशल नेटवर्क गतिविधि की जांच की. आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि फेसबुक का अधिक इस्तेमाल करना सामाजिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य से समझौता करने से जुड़ा है.

यूसीएसडी में सहायक प्रोफेसर हॉली शाक्या ने कहा, जो लोग सोशल नेटवर्क वेबसाइट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वे कभी-कभार इसका इस्तेमाल करनेवालों के मुकाबले खुश और स्वस्थ नहीं होते. अध्ययन में शामिल में अमेरिका के येल विश्वविद्यालय की निकोलस क्रिसटाकिस ने कहा कि फेसबुक का इस्तेमाल करना कुशल-मंगल होने से नकारात्मक रूप से जुड़ा है.

शोधकर्ताओं ने कहा कि लाइक्स क्लिक्ड, लिंक्स क्लिक्ड या स्टेटस अपडेट्स में एक फीसदी बढ़ोतरी का संबंध सेल्फ मानसिक स्वास्थ्य में पांच से आठ फीसदी की गिरावट से है. यह शोध अमेरिकी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola