Viral Video: आप कौन हैं, खुलेआम राइफल लेकर क्यों चल रही हैं? वकील के पूछा सवाल तो छीन लिया मोबाइल, वायरल हुआ वीडियो
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Mar 2025 6:15 PM

Viral Video: महिला सिपाही ने रौब दिखाते हुए वकील का मोबाइल छीनकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी. मोबाइल लेकर महिला सिपाही और उसके साथ जो युवक था वो बाइक से फरार होने की फिराक में था. इसी दौरान अधिवक्ता ने उसके बाइक की चाबी निकाल ली.
Viral Video: औरंगाबाद जिला के गणेश मंदिर के करीब एक महिला पुलिसकर्मी और एक वकील के बीच जमकर बहसबाजी हुई. इस दौरान दोनों के बीच काफी हंगामा हुआ. सड़क पर हंगामा होने के दौरान आवागमन भी बाधित हो गया. मामले से संबंधित वकील रौशन शर्मा ने बताया कि वे अपने घर टिकरी रोड से कचहरी जा रहे थे. इसी दौरान गणेश मंदिर के समीप उनके पीछे से एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार गुजर रहा था. बाइक पर एक महिला सिपाही नॉर्मल ड्रेस में राइफल लेकर बैठी हुई थी. राइफल के बट से वकील रौशन शर्मा को चोट लग गई. आवेश में महिला सिपाही का बाइक चला रहे युवक ने वकील को गाली दे दी. गाली देने के बाद दोनों के बीच बहस-बाजी शुरू हो गई.
वकील वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे शिकायत
मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया. भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई. इसी दौरान नगर थाना का एक पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए और किसी तरह मामले को रफा-दफा करने में जुट गए. काफी देर बाद जब महिला सिपाही ने वकील का मोबाइल फोन दिया तो अधिवक्ता ने उसके बाइक की चाबी वापस किया. वकील रौशन शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है. इस मामले पर महिला पुलिसकर्मी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह फरार हो गई. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोई सूचना नहीं है. अगर किसी पक्ष द्वारा आवेदन मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
देखें Video:
इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 7 जिलों में लगातार दो दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए