झारखंड: 1140 से 1400 रुपये तक बढ़ेगा पारा शिक्षकों का मानदेय

Published at :04 Mar 2014 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: 1140 से 1400 रुपये तक बढ़ेगा पारा शिक्षकों का मानदेय

रांची: राज्य में 80 हजार पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी होगी. मानदेय में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर एक पारा शिक्षक के मानदेय में अधिकतम 1400 व न्यूनतम 1140 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी. वर्ष 2012 में पारा शिक्षकों के मानदेय में 700 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई थी. झारखंड एकता पारा शिक्षक महासंघ […]

विज्ञापन

रांची: राज्य में 80 हजार पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी होगी. मानदेय में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर एक पारा शिक्षक के मानदेय में अधिकतम 1400 व न्यूनतम 1140 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी. वर्ष 2012 में पारा शिक्षकों के मानदेय में 700 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई थी.

झारखंड एकता पारा शिक्षक महासंघ के संजय दूबे ने बताया कि पारा शिक्षकों को मानदेय में 20 फीसदी की बढ़ोतरी स्वीकार नहीं है. शिक्षा मंत्री के घोषणा के अनुरूप मानदेय में पांच हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की जाये. उन्होंने कहा कि अगर मानदेय में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी नहीं की गयी तो पारा शिक्षक चुनाव कार्य का बहिष्कार करेंगे. उल्लेखनीय है कि पारा शिक्षकों के मानदेय की 65 फीसदी राशि केंद्र सरकार देती है, जबकि 35 फीसदी राशि राज्य सरकार वहन करती है.

बिना आंदोलन नहीं बढ़ता मानदेय
रांची : राज्य में पारा शिक्षक अपने मानदेय को लेकर आंदोलन करते रहे हैं. पारा शिक्षक अब तक 166 दिन हड़ताल कर चुके हैं. बिना आंदोलन के सरकार की ओर से भी मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए कोई पहल नहीं की जाती. पारा शिक्षकों ने जब कभी आंदोलन किया सरकार की ओर से मानदेय में कुछ न कुछ बढ़ोत्तरी कर दी गयी. पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर राज्य में कोई नीति नहीं है. मानदेय बढ़ोत्तरी में कोई एकरूपता नहीं है. सरकार ने जब जितना चाहा मानदेय में बढ़ोत्तरी कर दिया.

मानदेय में बढ़ोतरी के बाद

प्राथमिक कक्षा (एक से पांच)

शिक्षकों की कोटि वर्तमान में बढ़ोतरी के बाद

अप्रशिक्षित पारा शिक्षक 5700 6840

प्रशिक्षित पारा शिक्षक 6200 7440

टेट पास पारा शिक्षक 6500 7800

उच्च प्राथमिक कक्षा (छह से आठ)

शिक्षकों की कोटि वर्तमान में बढ़ोतरी के बाद

अप्रशिक्षित पारा शिक्षक 6200 7440

प्रशिक्षित पारा शिक्षक 6700 8100

टेट पास पारा शिक्षक 7000 8400

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola