झाविमो प्रत्याशियों की घोषणा छह को : बाबूलाल

हजारीबाग/रांची : बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड विकास मोरचा (प्र) राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. उम्मीदवारों की घोषणा छह मार्च को होगी. हर सीट जीतने के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जायें. सोमवार को हजारीबाग कल्लू चौक स्थित शादी घर में झाविमो की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. बाबूलाल मरांडी ने कहा […]
हजारीबाग/रांची : बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड विकास मोरचा (प्र) राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. उम्मीदवारों की घोषणा छह मार्च को होगी. हर सीट जीतने के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जायें. सोमवार को हजारीबाग कल्लू चौक स्थित शादी घर में झाविमो की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के सांसद दिल्ली में झारखंड की आवाज नहीं बन सकते. यहां की सभी सीटें जीत कर झारखंड की आवाज दिल्ली में उठायी जायेगी.
श्री मरांडी ने कहा कि हजारीबाग के सांसद रेल की राजनीति कर रहे हैं. जब वे वित्त मंत्री थे, तो झारखंड की रेल परियोजना पर रेल मंत्रलय को वित्तीय सहायता देने की बात हुई, तो सहयोग नहीं किया. मैंने मुख्यमंत्री कार्यकाल में झारखंड कोटा से अधिक पैसे रेल परियोजना को दिया. कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी दिल्ली से झारखंड की सरकार चलाती है. अब प्रदेश का शासन झारखंड से चलेगा. अब दिल्ली से सरकार चलाने नहीं दिया जायेगा. आम जनता की आवाज झाविमो है.
मेरे पास विजन : एके मिश्र
सक्सेस गुरु एके मिश्र ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए यहां के सांसद नरेंद्र मोदी को भंजा रहे हैं. विकास के लिए अपने घर, गांव का दर्द होना चाहिए. स्वरोजगार, शिक्षा, उन्नत कृषि, खेतों में सिंचाई के लिए पानी, गांवों को राजमार्ग से जोड़ कर क्षेत्र का विकास किया जायेगा. 50 प्रतिशत से अधिक युवा हैं, पर उनके पास रोजगार नहीं है. उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जायेगा. इसके लिए मेरे पास विजन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




