12 भारतीयों के साथ यमन का चक्कर काट रहा है मालवाहक जहाज

Published at :03 Feb 2014 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
12 भारतीयों के साथ यमन का चक्कर काट रहा है मालवाहक जहाज

अदन : संयुक्त अरब अमीरात से टायर की खेप लेकर मुकाला जा रहा एक छोटा मालवाहक जहाज 12 भारतीय नाविकों सहित यमन के तट के निकट फंस गया है.स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भारत में बना यह जहाज वृहस्पतिवार की रात से ही शिहर के पास तट पर फंसा हुआ है. चालक दल के सदस्य […]

विज्ञापन

अदन : संयुक्त अरब अमीरात से टायर की खेप लेकर मुकाला जा रहा एक छोटा मालवाहक जहाज 12 भारतीय नाविकों सहित यमन के तट के निकट फंस गया है.स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भारत में बना यह जहाज वृहस्पतिवार की रात से ही शिहर के पास तट पर फंसा हुआ है.

चालक दल के सदस्य अभी भी जहाज पर ही हैं.अधिकारी ने बताया कि नाविकों ने जहाज न छोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि वह सहायता आने पर वहां से निकलेंगे. उन्हें उम्मीद है कि सहायता मिलने पर इस जहाज को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola