आप की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे अनुपम खेर

Published at :16 Jan 2014 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
आप की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे अनुपम खेर

नयी दिल्ली: अभिनेता अनुपम खेर ने उनके राजनीति में प्रवेश की अटकलों को आज खारिज कर दिया.58 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि वह फिल्म इंडस्टरी में काम करके खुश हैं और अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ रहे. खेर ने ट्वीट किया, ‘‘अटकलों के कारण चिंता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अभिनेता अनुपम खेर ने उनके राजनीति में प्रवेश की अटकलों को आज खारिज कर दिया.58 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि वह फिल्म इंडस्टरी में काम करके खुश हैं और अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ रहे.

खेर ने ट्वीट किया, ‘‘अटकलों के कारण चिंता में डूबे एक निर्माता ने मुझे फोन करके पूछा, क्या मैं आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहा हूं, ऐसा है तो फिर उसकी फिल्म की शूटिंग का क्या होगा. मैं स्पष्ट कर दूं.. मैं नहीं लड़ रहा हूं.’’ उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मेरे चुनाव लड़ने के संबंध में जो भी अफवाहें फैला रहा है उसे शांत हो जाना चाहिए. मैं फिल्मों की दुनिया में खुश हूं.’’

हालांकि खेर का कहना है कि एक नागरिक होने के नाते किसी भी मुद्दे पर आवाज उठाना जरुरी है लेकिन यह राजनीति में आए बिना भी हो सकता है.उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक जागरुक नागरिक होने के नाते जो मुद्दे आपको परेशान करते हैं उनके खिलाफ आवाज उठाना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके लिए मुझे किसी राजनीतिक मंच की आवश्यकता नहीं है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola