लालू ने कहा, सांप्रदायिक नरेंद्र मोदी से बेहतर हैं राहुल गांधी

पटना: कांग्रेस अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में घोषणा करेगी या नहीं, इसके बारे में कल पता चल पाएगा लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के मुताबिक युवा नेता राहुल में प्रधानमंत्री बनने की सभी खूबियां विद्यमान हैं और वह संप्रदायिक नरेंद्र मोदी से बेहतर साबित होंगे. पत्रकारों […]
पटना: कांग्रेस अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में घोषणा करेगी या नहीं, इसके बारे में कल पता चल पाएगा लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के मुताबिक युवा नेता राहुल में प्रधानमंत्री बनने की सभी खूबियां विद्यमान हैं और वह संप्रदायिक नरेंद्र मोदी से बेहतर साबित होंगे.
पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने राहुल के बारे में आज कहा कि क्या कमी है उनमें प्रधानमंत्री बनने में, वे प्रधानमंत्री बनने की सभी खूबियां रखते हैं.
पटना के दस सकरुलर रोड स्थित अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आज विशेष रुप से आयोजित चूडा-दही भोज के समय पत्रकारों से बात करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव पर बरसते हुए उनके बारे में कहा कि उनका जल्द ही वही अंजाम होगा जो आसाराम बापू का हुआ था.
नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं कर रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भगवान कृष्ण के बजाए कंस बताने वाले रामदेव के बारे में लालू ने कहा कि वे उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिस पर आसाराम चल रहे थे और रामदेव का भी वही अंजाम होगा जो आसाराम का हुआ था.
रामदेव के बारे में लालू ने कहा, ‘‘साधु का वस्त्र पहनकर रोज बक-बक करता है और आजकल नरेंद्र मोदी का गुरु बना हुआ है.’’ उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि सही साधु और रामदेव जैसे नकली साधु के बीच फर्क स्थापित किया जाना जरुरी है.
अपने घोर विरोधी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगले लोकसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं बताते हुए लालू ने कहा कि इस प्रदेश की कुल 40 लोकसभा सीटों पर सीधा मुकाबला राजद-कांग्रेस-लोजपा गंठबंधन तथा भाजपा के बीच होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




