ये है दुनिया की सबसे महंगी कार

दुनिया की सबसे महंगी कार है लेम्बोर्गिनी अवेंटाडॉर एलपी 700-4. इस कार की ये खासियत है कि इसमें हीरे जड़े हुए हैं. भारतीय मूल्य के हिसाब से इस कार की कीमत 321 करोड़ रुपये हो गई. इस कीमत को देखते हुए यह कार दुनिया की सबसे महंगी कार बन गई है. एक अंग्रेजी न्यूज एजेंसी […]
दुनिया की सबसे महंगी कार है लेम्बोर्गिनी अवेंटाडॉर एलपी 700-4. इस कार की ये खासियत है कि इसमें हीरे जड़े हुए हैं. भारतीय मूल्य के हिसाब से इस कार की कीमत 321 करोड़ रुपये हो गई. इस कीमत को देखते हुए यह कार दुनिया की सबसे महंगी कार बन गई है.
एक अंग्रेजी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अरबपति ने इस कार को नीलामी के दौरान खरीदा है. हालांकि, उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया. लेकिन हम आपको यह बता सकते हैं कि इस कार को बेचा इसने है. 5.2 करोड़ डॉलर में फरारी 250 जीटीओ को प्राइवेट कलेक्टर पॉल पाप्लार्डो ने बेचा है. आपको बता दें कि इससे पहले भी जिस कार को दुनिया की सबसे महंगी कार घोषित किया गया था वह भी फरारी 250 जीटीओ ही थी. उस वक्त इसकी कीमत 3.5 करोड़ डॉलर यानी 200 करोड़ रुपये थी. इससे यह साबित हो जाता है कि अमीरों के बीच यह कार सबसे ज्यादा प्रचलित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




