ePaper

पटमदा के नया बीडीओ सचिदानंद महतो ने पदभार संभाला

Updated at : 25 Jun 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पटमदा के नया बीडीओ सचिदानंद महतो ने पदभार संभाला

पटमदा : पटमदा प्रखंड में गुरुवार को पूर्व बीडीओ प्रभात रंजन चौधरी ने नये बीडीओ सच्चिदानंद महतो को अपना पदभार सौंपा. नये बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व अधूरे कार्य पूरे करने का आश्वासन भी दिया. इस मौके पर ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, पंचायत […]

विज्ञापन

पटमदा : पटमदा प्रखंड में गुरुवार को पूर्व बीडीओ प्रभात रंजन चौधरी ने नये बीडीओ सच्चिदानंद महतो को अपना पदभार सौंपा. नये बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व अधूरे कार्य पूरे करने का आश्वासन भी दिया. इस मौके पर ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे. बीडीओ श्री महतो ने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया. वहीं दूसरी और पूर्व बीडीओ प्रभार रंजन चौधरी के 15 माह के कार्यकाल में ही बदली कर दिये जाने से क्षेत्र की जनता सरकार की कार्यशैली से काफी निराश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola