भटक रहे छात्र, बैंक कर रहे आनाकानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

त्रिपुरारि भागलपुर : शिक्षा ऋण में भागलपुर के बैंक लक्ष्य से काफी पीछे हैं. छात्रों के आवेदन महीनों दिन तक बैंकों में पड़े रहते हैं पर उन्हें ऋण नहीं दिया जाता है. कभी वेरीफिकेशन का बहाना तो कभी पासवर्ड भूलने व अन्य तरह के बहाने बना कर छात्रों व अभिभावकों को परेशान किया जाता है. […]
विज्ञापन
त्रिपुरारि
भागलपुर : शिक्षा ऋण में भागलपुर के बैंक लक्ष्य से काफी पीछे हैं. छात्रों के आवेदन महीनों दिन तक बैंकों में पड़े रहते हैं पर उन्हें ऋण नहीं दिया जाता है. कभी वेरीफिकेशन का बहाना तो कभी पासवर्ड भूलने व अन्य तरह के बहाने बना कर छात्रों व अभिभावकों को परेशान किया जाता है. जिला के सभी 27 बैंकों को 1313 छात्रों को शिक्षा ऋण देने का लक्ष्य सरकार द्वारा दिया गया था. अब तक मात्र 419 छात्रों को ऋण दिया गया है, बाकी अभी भी बैंकों के चक्कर काट रहे हैं.
लालूचक भट्टा रोड निवासी आकाश कुमार ने ढ़ाई माह पूर्व तिलकामांझी यूको बैंक में एमबीए की पढ़ाई के लिए ऋण लेने का आवेदन दिया है पर अब तक उन्हें ऋण नहीं मिला है.
अब तक आकाश और उसके पिता दर्जनों बार बैंक के चक्कर लगा चुके हैं पर विभागीय परेशानी बता कर उसे दौड़ाया जा रहा है. स्थिति यह है कि अब तो वह निराश हो गया है और उसे लगता है कि अब वह पुणो के कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई नहीं कर सकेगा. एलडीएम डीबी भाटिया कहते हैं बैंकों को समय-समय पर रिमाइंडर किया जाता है कि वे टारगेट को पूरा करने का प्रयास करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










