बस पड़ाव से एक प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा

Published at :11 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
बस पड़ाव से एक प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा

फोटो-थाना परिसर में बैठे दोनों प्रेमी-प्रेमिका प्रतिनिधि,इमामगंजइमामगंज पुलिस ने स्थानीय बस पड़ाव से एक प्रेमी युगल को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि खेसरा गांव के रहने वालेे 27 वर्षीय अरविंद पासवान का प्रेम-प्रसंग पिपरा गांव रहने वाली लड़की से हो गया था. लड़की मध्य विद्यालय खेसरा […]

विज्ञापन

फोटो-थाना परिसर में बैठे दोनों प्रेमी-प्रेमिका प्रतिनिधि,इमामगंजइमामगंज पुलिस ने स्थानीय बस पड़ाव से एक प्रेमी युगल को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि खेसरा गांव के रहने वालेे 27 वर्षीय अरविंद पासवान का प्रेम-प्रसंग पिपरा गांव रहने वाली लड़की से हो गया था. लड़की मध्य विद्यालय खेसरा मे आठवीं कक्षा कि छात्रा है वही लड़का कोलकाता मे वाहन चालक का कार्य करता था. प्रेमी के झांसा मे आ कर छह माह पहले लड़की कोलकाता भाग गयी था. लड़की के परिजनों ने स्थानीय थाना मे अपहरण करने को लेकर मामला दर्ज करवाया था. तभी से पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी. आज सुबह पुलिस को पता चला कि दोनों कोलकाता बस से आ रहे है जैसे ही बस इमामगंज पहंुची तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एएसआइ महेंद्र तिवारी ने बताया कि लड़की को कोर्ट में पेश कर 164 का बयान दर्ज करवाया गया उसके वाद परिजनों को सौंपा दिया. वही प्रेमी अरविंद पासवान से पूछताछ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola