जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. गोलीबारी में दो आंतकी मारे गए. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. फिलहाल पता लगाने की कोशिशें जारी हैं कि दोनों कहां के रहने वाले हैं और इनका किस आतंकी संगठन से रिश्ता है. […]
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. गोलीबारी में दो आंतकी मारे गए. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. फिलहाल पता लगाने की कोशिशें जारी हैं कि दोनों कहां के रहने वाले हैं और इनका किस आतंकी संगठन से रिश्ता है.
#UPDATE Kashmir Zone Police: Two terrorists have been killed. Arms and ammunition recovered. Identity and affiliation being ascertained. https://t.co/mnYR6u6HtV
— ANI (@ANI) November 11, 2019
कश्मीर जोन पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक सुरक्षाबलों को सुबह सूचना मिली कि, बांदीपोरा में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें दो आतंकी मारे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




