घर में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के गरफा थानांतर्गत प्रतापगढ़ इलाके में सोमवार सुबह घर से एक व्यक्ति का फंदे से लटका शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान नांटू पाल के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक, नांटू गरफा के प्रतापगढ़ के पास लोकनाथ मंदिर के निकट ही रहता था. सोमवार की सुबह घर से […]
विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के गरफा थानांतर्गत प्रतापगढ़ इलाके में सोमवार सुबह घर से एक व्यक्ति का फंदे से लटका शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान नांटू पाल के रूप में हुई है.
सूत्रों के मुताबिक, नांटू गरफा के प्रतापगढ़ के पास लोकनाथ मंदिर के निकट ही रहता था. सोमवार की सुबह घर से दुर्गन्ध निकलने के बाद लोगों को संदेह हुआ. फिर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को खबर दी.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि रविवार को ही पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और उसके बाद ही नांटू की पत्नी घर छोड़कर चली गयी थी.
इधर सुबह से दुर्गन्ध आने के बाद ही इस घटना का खुलासा हुआ.पुलिस का अनुमान है कि पति-पत्नी के विवाद के कारण ही पत्नी के चले जाने से पति ने खुदकुशी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




