मेराज के दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा : शबाना खातून

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी की जनता से संयम बरतने की अपील

विज्ञापन

मधुपुर. कांग्रेस के प्रदेश सचिव शबाना खातुन ने शुक्रवार को कहा कि पालोजोरी थाना क्षेत्र के 35 वर्ष की युवक मेराज अंसारी की मौत का मामले में दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे पिछले गुरुवार को पालोजोरी थाना पहुंची थी. उन्होंने परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली. कहा कि मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए, न्याय दिलाने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे. इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. किसी भी प्रकार का लीपापोती नहीं होने दिया जायेगा. कुछ लोग झारखंड सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. इस घटना को लेकर बहुत जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे. उन्होंने पालोजोरी की जनता से संयम बरतने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola