PM Modi: रोड शो के दौरान सामने आ गया एंबुलेंस, पीएम मोदी के काफिले ने दिया रास्ता, सामने आया Video
PM Modi
PM Modi: ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक वीडियो सामने आया है. पीएम मोदी के काफिले को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था डाइवर्ट की गई थी.इसी दौरान काफिले के पास से एक एंबुलेंस गुजरने लगा. पीएम मोदी का पूरा काफिला एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए एक तरफ हो गया.
PM Modi: शुक्रवार को भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक एंबुलेंस सामने आ गया. पीएम मोदी के काफिले ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए एक तरफ हो गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एख्स पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़क पर लोगों की कतार लगी होने के कारण एंबुलेंस को आगे निकलने में दिक्कत हो रही थी. इसके बाद एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए काफिले की गति धीमी की गई.
पीएम मोदी के काफिले ने एंबुलेंस को दिया रास्ता
पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रोड शो के जरिये ओडिशा में भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए जनता मैदान जा रहे थे. हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े थे. जब प्रधानमंत्री का काफिला यहां कलिंगा स्टेडियम के पास पहुंचा, तो उसी रास्ते पर एक एंबुलेंस आ गई. इस आपातकालीन वाहन में एक मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसलिए प्रधानमंत्री के काफिले ने उसे रास्ता दिया. (पीटीआई इनपुट्स के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










