दरभंगा: अलीनगर बीपीएम गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, सहरसा से पुलिस ने दबोचा

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 27 May 2026 12:18 PM

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

अलीनगर के दसौत गांव में बीपीएम पंकज मिश्रा गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के एक आरोपी को सहरसा से गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

दरभंगा के अलीनगर से एम ए सारिम की रिपोर्ट

Darbhanga News: अलीनगर थाना क्षेत्र के दसौत गांव में बीपीएम पंकज मिश्रा पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अलीनगर थाना पुलिस ने मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रूपनगर निवासी पप्पू चौधरी के रूप में की गई है.

सहरसा से की गई गिरफ्तारी

अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा और एएसआई विकास कुमार ने संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलीनगर थाना कांड संख्या 76/25 में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दो अप्रैल को हुई थी गोलीबारी की घटना

जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल 2025 की शाम करीब 7:30 बजे ब्रांच पोस्ट ऑफिस धमसाईन के बीपीएम पंकज मिश्रा अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बैठकर कागजी कार्य कर रहे थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे.

बताया गया कि दो लोग घर के गेट के पास पहुंचे और पंकज मिश्रा को प्रणाम कर बातचीत करने लगे. पंकज मिश्रा ने उन्हें बैठने के लिए कहा. इसी दौरान आरोपियों ने पिस्टल निकालकर गोली चलाने का प्रयास किया.

हाथापाई के बीच चली गोली

जानकारी के अनुसार पहली बार फायरिंग के दौरान मिस फायर हो गया. इसके बाद दूसरे आरोपी ने गोली चला दी, जो पंकज मिश्रा के पेट में जा लगी.

गोली लगने के बाद भी पंकज मिश्रा आरोपियों से संघर्ष करते रहे. इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस लगातार कर रही थी जांच

घटना के बाद से पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार तत्कालीन एसडीपीओ आशुतोष कुमार और तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने भी जांच में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन