मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, सांसद गिरिराज सिंह के नेतृत्व में प्रगतिपथ यात्रा का आयोजन

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता और सांसद गिरिराज सिंह

12 Years of Modi Govt : विकसित भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा, बेगूसराय में भाजपा की भव्य प्रगतिपथ यात्रा. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकास मिश्रा की रिपोर्ट
12 Years of Modi Govt : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बेगूसराय में भव्य प्रगतिपथ यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की विकासपरक नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना था. इस अवसर पर कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की नीतियों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है.

Also Read : सरकारी योजना फेल? गंगाबारा में आज भी कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

फोरलेन एलिवेटेड फ्लाइओवर बना विकास का प्रतीक

यही कारण है कि आज मोदी सरकार देशवासियों के विश्वास का मजबूत आधार बन चुकी है. प्रगतिपथ यात्रा का आयोजन सिंघौल से जेल गेट तक निर्मित 4.969 किलोमीटर लंबे फोर लेन एलिवेटेड फ्लाइओवर पर किया गया. लगभग 290.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह फ्लाइओवर आधुनिक आधारभूत संरचना और विकास का प्रतीक माना जा रहा है. यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया.वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक दशक में बिहार में सड़क, रेल,स्वास्थ्य, आवास,बिजली और जनकल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है. केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचा है.

यात्रा की तस्वीर

गिरिराज सिंह बोले- विकसित बिहार और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा देश

प्रगतिपथ यात्रा विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बनी. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार,जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी,मृत्युंजय वीरेश जिला महामंत्री कुंदन भारती,रूपेश गौतम,कृष्ण मोहन पप्पू,शशांक शेखर,विकास कुमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर केंद्र सरकार के विकास कार्यों के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया.

Also Read : नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन