लखीसराय में डायन अधिनियम मामले के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, नशे हालत में तीन लोग धराये

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

Lakhisarai Police Action : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लंबे समय से फरार डायन अधिनियम मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को भी दबोचा गया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा(लखीसराय) से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट

Lakhisari News : पीरी बाजार थाना पुलिस ने खैरा गांव से डायन अधिनियम मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि लहसोरवा गांव में छापेमारी के दौरान नशे की हालत में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को भी पकड़ा गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डायन अधिनियम मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र के पीरी बाजार थाना पुलिस ने पीरी बाजार थाना कांड संख्या 101/26 (Witchcraft Act Case 101/26) में कार्रवाई करते हुए खैरा गांव से फरार अभियुक्त संतोष यादव को गिरफ्तार किया है.थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसे कटहरा गांव के दिनेश यादव का पुत्र बताया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे सोमवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया.

गश्ती के दौरान नशे में हंगामा कर रहे तीन युवक गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस ने लहसोरवा गांव में गश्ती के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा. पुलिस के अनुसार तीनों लगातार सड़क पर शोरगुल और उपद्रव कर रहे थे.गिरफ्तार युवकों की पहचान मुंगेर जिले के लड़ैयाटाड़ निवासी कंचन कुमार, लहसोरवा निवासी रोहित कुमार और खुद्दीवन गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है. सभी शराब के नशे में पाए गए.

मामला दर्ज, कोर्ट में पेशी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में लखीसराय कोर्ट में पेश कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस की सख्ती से बढ़ी निगरानी

लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अवैध गतिविधियों और आपराधिक मामलों पर सख्त नजर बनाए हुए है. स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की मांग की है.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन