भगवान बुद्ध के उपदेश से प्रेरणा लेने की जरूरत
भगवान बुद्ध के उपदेश से प्रेरणा लेने की जरूरत
गोला. गोला के प्राचीन खीरी बौद्ध मठ में रविवार को साप्ताहिक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता लखन कुमार कुशवाहा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की वंदना एवं पंचशील पाठ के साथ हुई. इस अवसर पर बौद्धाचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने श्रद्धालुओं को भगवान बुद्ध के उपदेश, उनके आदर्श तथा मानव जीवन में करुणा, शांति व सदाचार के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी समाज को सत्य, अहिंसा व मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. श्रद्धालुओं के बीच खीर वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम कुमार कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर साधु महतो, शंकर महतो, शिवकुमार महतो, सुनील रजवार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










