'हाथ जोड़कर निवेदन है, अपने-अपने घर चले जाइए', तिलक समारोह में लोगों से क्यों गुहार लगाने लगे आकाश दीप?
तेज गेंदबाज आकाशदीप। फोटो- FB
Akash Deep Tilak Ceremony: रोहतास के बड्डी गांव में तिलक समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने हाथ जोड़कर लोगों से घर लौटने की अपील की. प्रशासनिक निर्देश, खराब मौसम और बढ़ती भीड़ को देखते हुए उन्होंने लोगों से कार्यक्रम स्थल खाली करने का अनुरोध किया.
Akash Deep Tilak Ceremony: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप के तिलक समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव में आयोजित समारोह के दौरान आकाश दीप लोगों से हाथ जोड़कर अपने-अपने घर लौटने की अपील करते नजर आए. उनकी इस अपील के पीछे प्रशासनिक निर्देश, खराब मौसम और सुरक्षा व्यवस्था की चिंता प्रमुख वजह रही.
बारिश और प्रशासनिक दबाव
वायरल वीडियो में आकाश दीप कहते सुनाई दे रहे हैं कि प्रशासन की ओर से भीड़ को अधिक देर तक एकत्र नहीं रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने लोगों से कहा कि रात 12 बजे तक ही कार्यक्रम की अनुमति है और इसके बाद कोई भी स्थिति बनती है तो उसकी जिम्मेदारी सभी की होगी. आकाश दीप ने कहा कि तेज बारिश की संभावना है, ऐसे में लोगों की गाड़ियां फंस सकती हैं और पुलिस-प्रशासन को भी परेशानी हो सकती है. उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से भोजन करने के बाद अपने घर लौटने का आग्रह किया.
‘हम हमेशा मिलने के लिए उपलब्ध हैं’
आकाश दीप ने लोगों से कहा कि वह गांव में ही रहते हैं और जब भी कोई उनसे मिलना चाहे, आ सकता है. उन्होंने कहा कि आज परिवार का निजी कार्यक्रम है और प्रशासनिक नियमों का पालन करना जरूरी है. इसलिए सभी लोग सहयोग करें और सुरक्षित तरीके से अपने घर लौट जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर सिर्फ प्रशासन ही नहीं, बल्कि वहां मौजूद लोग भी जिम्मेदार माने जाएंगे.
थाना प्रभारी ने भी की अपील
मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने भी लोगों से समारोह स्थल खाली करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बारिश होने की संभावना है और वाहनों के फंसने का खतरा बना हुआ है. साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी वापस लौटना है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि अब कोई सांस्कृतिक या सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा, इसलिए लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौट जाएं. आकाश दीप और पुलिस प्रशासन की अपील के बाद लोगों ने धीरे-धीरे कार्यक्रम स्थल खाली करना शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










