रोहतास को मिला नया डीएम: दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला प्रभार, समाहरणालय में हुआ भव्य स्वागत

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

रोहतास में नए डीएम के रूप में दीपक कुमार मिश्रा ने सासाराम में पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय में अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन समस्याओं के समाधान पर जोर दिया. जिले में विकास, कानून-व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देने की बात कही.

विज्ञापन

सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट
Sasaram DM Transfer-Posting : रोहतास जिले में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव के साथ नई उम्मीदें जुड़ गई हैं. डीएम उदिता सिंह के स्थानांतरण के बाद सोमवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सासाराम स्थित समाहरणालय पहुंचकर अपना प्रभार संभाल लिया. उनके आगमन पर समाहरणालय परिसर में स्वागत का माहौल देखने को मिला.

समाहरणालय पहुंचते ही डीडीसी विजय पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके देकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा और अधिकारियों ने नए डीएम के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम करने का भरोसा जताया.

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा

नए डीएम ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर देते हुए पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था विकसित करने की बात कही.

विकास और कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, कृषि और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर काम करने का निर्देश दिया.

इस मौके पर समाहरणालय परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए डीएम का स्वागत करते हुए जिले के विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया. वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी उनके आगमन का स्वागत करते हुए जनहित के मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा जताई.

Also Read: रोहतास के नोखा में PM किसान 23वीं किस्त में लाइव प्रसारण, किसानों को e-KYC और भू सत्यापन पर किया गया जागरूक

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन