सासाराम सदर अस्पताल में पांच मिनट गुल रही बिजली, टॉर्च की रोशनी में मरीज के इलाज का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

सासाराम सदर अस्पताल

सासाराम सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सीसीटीवी कार्य के दौरान बिजली कटने पर प्रशासन ने स्पष्टीकरण दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और अस्पताल का बयान।

विज्ञापन

Rohtas News : सदर अस्पताल, सासाराम के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित होने और टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में सीसीटीवी कैमरा और इन्वर्टर कनेक्शन लगाने का तकनीकी कार्य चल रहा था. इसी दौरान सुरक्षा के मद्देनजर करीब पांच मिनट के लिए बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद किया गया था.

टॉर्च की रोशनी में इलाज का वीडियो हुआ वायरल

बिजली बंद होने के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति ने टॉर्च की रोशनी में मरीज का उपचार किए जाने का वीडियो बना लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इमरजेंसी वार्ड की बिजली स्थायी रूप से बाधित नहीं हुई थी, बल्कि तकनीकी कार्य के दौरान थोड़े समय के लिए आपूर्ति बंद की गई थी.

View on Instagram

तकनीकी कार्य के दौरान की गयी वैकल्पिक व्यवस्था

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इन्वर्टर कनेक्शन को सुरक्षित तरीके से स्थापित करने के लिए बिजली बंद करना जरूरी था. हालांकि, इस दौरान मरीजों के उपचार पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था की गयी थी. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की सुरक्षा और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है.


अधीक्षक ने भविष्य के लिए दिए निर्देश

अस्पताल अधीक्षक डॉ. मणिराज रंजन ने निर्देश दिया है कि भविष्य में इस तरह के तकनीकी कार्य करने से पहले वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि अस्पताल में तकनीकी कार्य आवश्यक हैं, लेकिन मरीजों की सुविधा और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा.

Also Read : रोहतास योगिया हत्याकांड : चंदेश्वर चौधरी के घर जायेंगे दीपंकर भट्टाचार्य, परिजनों से करेंगे मुलाकात



विज्ञापन
Jitendra Kr Paswan

लेखक के बारे में

By Jitendra Kr Paswan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन