सासाराम में 10 अगस्त को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, पांच फीडरों पर पड़ेगा असर
सासाराम शहर में 10 अगस्त को 4 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. ग्रिड उपकेंद्र में केबल बदलने के कारण पांच प्रमुख फीडरों पर इसका असर पड़ेगा. उपभोक्ताओं को आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करने की सलाह दी गई है.
Sasaram Power Supply Disrupted: आगामी 10 अगस्त को शहर सहित विभिन्न पांच फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी जानकारी बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता (ग्रामीण) उज्जवल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार, 10 अगस्त को ग्रिड उपकेंद्र सासाराम में 33 केवी इनकमर-1, 33 केवी इनकमर-2 एवं 33 केवी मेन बस के बीच स्थित क्षतिग्रस्त केबल को बदलने का कार्य किया जाएगा.
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी बिजली
केबल बदलने के कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्रिड उपकेंद्र सासाराम से निकलने वाले 33 केवी एसपी जैन, अगरेर, टोल प्लाजा, दरिगांव एवं तेलारी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें
सहायक विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्य समय रहते पूर्ण कर लें. उन्होंने बताया कि कार्य समाप्त होते ही विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










