कांटी विधानसभा क्षेत्र में हिंसा, NDA प्रत्याशी इंजीनियर अजित कुमार और RJD समर्थकों में भिड़ंत, एक घायल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Nov 2025 2:49 PM

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती अभिषेक

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा क्षेत्र के किशुनगर गांव में चुनावी रंजिश के चलते तनाव बढ़ गया है. एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर अजित कुमार और राजद समर्थक के बीच झड़प में एक शख्स के घायल होने की खबर आई है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र के किशुनगर गांव में गुरुवार को वोटिंग के बीच तनाव की स्थिति बन गई है. एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर अजित कुमार और उनके समर्थकों की झड़प पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष एवं वर्तमान राजद नेता महेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू से हो गई. यह विवाद देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. घायल अभिषेक को तत्काल कांटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

क्या है मामला

घायल अभिषेक ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह अपने साथी किशन कुमार के साथ किशुनगर गांव में शंभू राम के रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहा था. इसी दौरान किशुनगर मंदिर के पास एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर अजित कुमार अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे. अभिषेक के अनुसार, प्रत्याशी के इशारे पर उनके समर्थकों ने उसकी बाइक को रोक लिया और चाबी निकाल ली. इसके बाद प्रत्याशी के कहने पर समर्थकों ने उसे और उसके साथी किशन कुमार की बुरी तरह से पिटाई कर दी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किसी तरह जान बचाकर पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों युवकों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस को भी सूचना दी गई है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस झड़प ने कांटी विधानसभा क्षेत्र के चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों दलों के समर्थकों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी.

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है. प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: ‘बिजली काट दी जा रही है…’, बिहार में जारी वोटिंग के बीच RJD ने लगाए गंभीर आरोप, ECI से की एक्शन की अपील

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन