Washington DC Plane Crashes : विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर में कोई जिंदा नहीं बचा

Updated:
विज्ञापन
Washington DC Plane Crashes

पोटोमैक नदी में बचाव दल के लोग

Washington DC Plane Crashes : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन में विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर में कोई जीवित नहीं बचा है. विमान में सवार सभी 64 लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

Washington DC Plane Crashes : वाशिंगटन में विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर में सभी की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पोटोमैक के बर्फीले पानी में डूब गए. रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. दुख की बात है कि कोई भी जीवित नहीं बचा है.’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘रूस सहित अन्य देशों के नागरिकों की भी इस दुर्घटना में मौत हुई है. हम उन देशों को फोन कर उनसे संपर्क कर रहे हैं.’’ इस दुर्घटना को अमेरिका के गत 25 साल के इतिहास का सबसे भीषण विमान हादसा बताया जा रहा है. बुधवार रात को पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी से कम से कम 28 शव निकाले गए.

यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया

वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह हादसा हुआ. उतरते समय एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. इसके बाद पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया. विमानन कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ ने बताया कि विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे.

ये भी पढ़ें : Plane Crash: हादसे के बाद 3 टुकड़ों में टूट गया था विमान, प्लेन और हेलीकॉप्टर क्रैश में सभी यात्रियों की मौत

विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर के बाद क्या बड़ी बात आई सामने जानें

  1. फ्लाइट 5342, बॉम्बार्डियर CRJ700, में 60 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे. हेलीकॉप्टर, सिकोरस्की H-60 ​​पर सवार तीन सैनिक प्रशिक्षण उड़ान भर रहे थे. संभवतः उन्होंने नाइट-विज़न गॉगल्स पहन रखी थी.
  2. बचाव दल ने विमान से 27 शव और हेलीकॉप्टर से एक शव बरामद किया. दोनों विमानों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई.
  3. रूसी मीडिया ने कहा कि विमान में तीन पूर्व विश्व चैंपियन, दो विवाहित जोड़े सवार थे.
  4. बुधवार रात 9 बजे से ठीक पहले दोनों विमानों की टक्कर हो गई. यह हादसा अमेरिका के सबसे भीड़भाड़ वाले हवाई क्षेत्रों में हुई.

ये भी पढ़ें : Airplane Crash : बस 20 मिनट में उतर जाऊंगी, विमान हादसे के पहले हमाद रजा की पत्नी ने कहा

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola