यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की कार का हुआ एक्सिडेंट, जानें कैसे हुआ हादसा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Sep 2022 9:15 AM

विज्ञापन

Ukraine Russia War News : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की हादसे में गंभीर चोटें नहीं आयी है. जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्गी निकिफोरोव ने इस बाबत जानकारी दी है. निकिफोरोव ने बताया कि जेलेंस्की खारकीव क्षेत्र से कीव वापस आ रहे थे. जानें क्या हुआ इसके बाद

विज्ञापन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार उनकी कार गुरुवार तड़के एक अन्य वाहन से उस समय टकरा गयी, जब वह एक युद्ध क्षेत्र का दौरा करने के बाद राजधानी कीव लौट रहे थे. इस हादसे के बाद देश के लोगों में चिंता बढ़ गयी है.

जेलेंस्की हादसे में गंभीर चोटें नहीं आयी

बताया जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की हादसे में गंभीर चोटें नहीं आयी है. जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्गी निकिफोरोव ने इस बाबत जानकारी दी है. निकिफोरोव ने बताया कि जेलेंस्की खारकीव क्षेत्र से कीव वापस आ रहे थे, जहां वह रूसी बलों के कब्जे से छुड़ाये गये इजियम शहर में यूक्रेनी सैनिकों से मुलाकात करने पहुंचे थे.

Also Read: Russia Ukraine War: 8 महीने की जंग में कौन किस पर भारी? यूक्रेनी सेना का रूस की सीमा तक पहुंचने का दावा
निकिफोरोव ने क्या कहा

एक फेसबुक पोस्ट में निकिफोरोव ने कहा कि कीव में एक यात्री वाहन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के काफिले से टकरा गया. उन्होंने बताया कि जेलेंस्की की चिकित्सा टीम ने यात्री वाहन के चालक को प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया.

चिकित्सकीय टीम ने राष्ट्रपति की जांच की

निकिफोरोव की मानें तो, डॉक्टरों की टीम ने राष्ट्रपति की जांच की, जिन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आयी है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि जेलेंस्की को किस तरह की चोटों का सामना करना पड़ा है. निकिफोरोव के अनुसार, हादसे की वजहों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है. बुधवार रात युद्ध के दौरान लगातार दिया जा रहा जेलेंस्की का वीडियो संबोधन भी देरी से साझा किया गया. इसकी वजह कार दुर्घटना मानी जा रही है.

जेलेंस्की ने इजिअम शहर का दौरा किया

इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी कब्जे से हाल ही में मुक्त कराये गये शहर इजिअम का बुधवार को दौरा किया और इसे अपने कब्जे में लेने को लेकर किये गये प्रयासों के लिए सैनिकों का अभिनंदन किया तथा उन्हें धन्यवाद दिया. शहर में स्थित सिटी हॉल भले ही जलकर तबाह हो चुका है, लेकिन यूक्रेन का झंडा अब वहां उसके सामने शान से लहरा रहा है. रूसी सैनिकों ने पिछले हफ्ते युद्धग्रस्त शहर को छोड़ दिया था, क्योंकि यूक्रेन ने एक व्यापक जवाबी कार्रवाई की थी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola