Russia Ukraine War: 8 महीने की जंग में कौन किस पर भारी? यूक्रेनी सेना का रूस की सीमा तक पहुंचने का दावा

यूक्रेन ने रूस के खिलाफ युद्ध में जवाबी कार्रवाई जारी रखते हुए दावा किया कि उसने एक के बाद एक गांवों को मुक्त कराया है और उसने एक क्षेत्र में आश्चर्यजनक कार्रवाई करते हुए हमलावरों को सीमा तक पीछे धकेल दिया.
यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच पिछले 200 दिनों से अधिक समय से युद्ध जारी है. लेकिन कुछ दिनों से ऐसी खबर आ रही है रूसी सेना यूक्रेन में कमजोर पड़ रही है. यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने रूसी सेना का मजबूती से न केवल सामना किया, बल्कि खारकीव से पीछे हटने के लिए मजबूर भी कर दिया. यूक्रेन ने नया दावा किया है कि उसकी सेना रूस की सीमा तक पहुंच चुकी है.
यूक्रेन का दावा एक के बाद एक गांव को कराया मुक्त
यूक्रेन ने रूस के खिलाफ युद्ध में जवाबी कार्रवाई जारी रखते हुए दावा किया कि उसने एक के बाद एक गांवों को मुक्त कराया है और उसने एक क्षेत्र में आश्चर्यजनक कार्रवाई करते हुए हमलावरों को सीमा तक पीछे धकेल दिया. पूर्वोत्तर खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओले सिनीहुबोव ने कहा, कुछ क्षेत्रों में, हमारे रक्षक रूसी संघ के साथ लगती राज्य की सीमा तक पहुंच गए. मालूम हो हमले के पहले दिन 24 फरवरी को रूसी सैनिकों ने इस क्षेत्र में सीमा पार की थी.
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस को ललकारा
खारकीव के मेयर इहोर तेरखोव ने टेलीग्राम पर लिखा, आप नायक हैं। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने खारकीव के लिए मुश्किल रात में शहर के जीवन को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किया. यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा कि उसके सैनिकों ने पिछले दिनों में 20 से अधिक बस्तियों को मुक्त कराया है. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस को एक बार फिर चुनौती देते हुए कहा, क्या आपको अभी भी लगता है कि आप हमें डरा सकते हैं, तोड़ सकते हैं, हमें मजबूर कर सकते हैं? क्या आप सच में कुछ समझ नहीं पाए? समझ में नहीं आता हम कौन हैं? हम किसके लिए खड़े हैं? हम किस बारे में बात कर रहे हैं ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










