Viral Video: जहरीले सांपों को नूडल्स की तरह खाता है यह पक्षी, हैरान कर देगा वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Oct 2025 10:00 PM

विज्ञापन

Viral Video: सांपों को नूडल्स की तरह खाता है यह पक्षी

Viral Video: कहावत है कि हर उस्ताद का एक उस्ताद होता है, जो उससे श्रेष्ठ होता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक अत्यंत जहरीले सांप का इस पक्षी ने न सिर्फ शिकार किया है, बल्कि उसे मारकर बड़े आराम से खा रहा है. वीडियो काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोग भी सहम जाते हैं. नाग, किंग कोबरा, वाइपर, ब्लैक मांबा, करैत, पफ एडर जैसे सांपों का एक बूंद जहर की कई लोगों की जान ले सकता है. जंगल के बड़े-बड़े जानवर भी जहरीले सांपों को देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं. लेकिन, यहां कुछ ऐसे भी हैं जो खतरनाक सांपों का बड़े आराम से शिकार करते हैं, और उसे खाते हैं. इन्हीं में से एक है ग्राउंड हॉर्नबिल पक्षी. जहरीले सांप ग्राउंड हॉर्नबिल पक्षी का पसंदीदा भोजन है. ये पक्षी जहरीले सांपों को नूडल्स की तरह चबाकर खा जाते हैं. हैरानी की बात है कि शेर तक को खौफजदा करने वाले सांप भी इसे देखकर सहम जाते हैं. ग्राउंड हॉर्नबिल पक्षी आमतौर पर अफ्रीका में पाया जाता है. यह नेवला की तरह सांपों का सबसे बडा दुश्मन है. सांप कितने भी जहरीले क्यों न हो, ग्राउंड हॉर्नबिल उसे बड़ी आसानी से अपना निवाला बना लेता है.  सोशल मीडिया ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राउंड हॉर्नबिल पक्षी पफ एडर सांप को खाता नजर आ रहा है.

सांपों का काल है ग्राउंड हॉर्नबिल पक्षी

ग्राउंड हॉर्नबिल को सांपों का काल माना जाता है. एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि  ग्राउंड हॉर्नबिल पक्षी ने एक पफ एडर सांपों का शिकार किया हुआ है, और उसे बड़े मजे से खा रहा है. अपनी लंबी और धारदार चोंच से ग्राउंड हॉर्नबिल सांप के शरीर को नोंच कर खा रहा है. यह दृश्य इंटरनेट पर सबको हैरान कर रहा है. पफ एडर जैसे खतरनाक सांप, जो अफ्रीका में कितने लोगों की मौत का कारण बनते है, उसे यह पक्षी कितने आराम से मारकर खा रहा है.  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है.

लोगों को हैरान कर रहा वीडियो

एक मिनट 19 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. लोग इस पक्षी को सांप का शिकार कर उसे खाते देख हैरान हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘पफ एडर अफ्रीका में किसी भी अन्य सांप की तुलना में ज्यादा इंसानी मौतों के लिए जिम्मेदार हैं. दक्षिणी ग्राउंड हॉर्नबिल के लिए ऐसी कोई समस्या नहीं है’. वीडियो को अब तक 56 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: इस गिद्ध का खाना देख फटी रह जाएगी आंखें, वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola