ePaper

Viral Video: कंपनी ने कर्मचारियों को दिया 70 करोड़ रुपए का छप्परफाड़ बोनस, वीडियो वायरल

Updated at : 31 Jan 2025 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
Chinese company gave Rs 70 crore bonus to employees

Chinese company gave Rs 70 crore bonus to employees

Viral Video: इस ऑफर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. जहां कुछ ने कंपनी की उदारता की सराहना की, वहीं कुछ ने इसे अपमानजनक बताते हुए इसकी आलोचना की.

विज्ञापन

Viral Video: गला काट प्रतियोगिता के इस दौर में, कंपनियां अपने कर्मचारियों को आकर्षित करने और उनके साथ बने रहने के लिए कई अनोखे तरीके अपना रही हैं. इनमें बोनस के रूप में घर, कार, उपहार, और नकद शामिल हैं. इसी कड़ी में, चीन की एक क्रेन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक अनोखा ऑफर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी.

हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को 70 करोड़ रुपये (11 मिलियन डॉलर) के नोटों का ढेर टेबल पर रखकर 15 मिनट में जितना गिन सकें, उतना उठाने का मौका दिया. शर्त यह थी कि गिनने का समय केवल 15 मिनट होगा और गिनी हुई राशि कर्मचारियों का वार्षिक बोनस मानी जाएगी.

इस घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Douyin और Weibo पर वायरल हुआ और बाद में इंस्टाग्राम व एक्स पर भी छा गया. वीडियो में कर्मचारी बड़ी सी टेबल पर रखे नोटों को गिनते और इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति ने 15 मिनट में 100K युआन (करीब 12.07 लाख रुपये) गिनने में सफलता पाई.

इस ऑफर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. जहां कुछ ने कंपनी की उदारता की सराहना की, वहीं कुछ ने इसे अपमानजनक बताते हुए इसकी आलोचना की. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “मेरी कंपनी भी ऐसा करती है, लेकिन पैसे की जगह काम का ढेर देती है.” वहीं, दूसरे ने कहा, “कागजी कार्रवाई का ऐसा बोनस तो मैं भी चाहता हूं.” 

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी ने अपने अनोखे बोनस से सुर्खियां बटोरी हों. 2023 में भी कंपनी ने अपने वार्षिक समारोह में नकद राशि बांटकर चर्चा में आई थी.

इसे भी पढ़ें: प्रेमिका को मनाने रेल की पटरी पर बैठा युवक तभी आई ट्रेन, जानें कैसे बची जान? देखें वीडियो

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola