Video : कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को मारी गई 3 गोली, एक सिर पर लगी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Jun 2025 10:19 AM

Video : कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में हुई फायरिंग का वीडियो सामने आया है. यहां रैली के दौरान सीनेटर को गोली मारी गई. उरीबे कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित उम्मीदवार हैं. देखें वीडियो.
Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हे रहा है. इस वीडियो में वह क्षण कैद हो गया जब अगले वर्ष होने वाले कोलंबियाई राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे को बोगोटा में एक रैली के दौरान गोली मार दी गई. एएफपी ने पैरामेडिक्स के हवाले से बताया कि 39 वर्षीय दक्षिणपंथी विपक्षी सीनेटर को तीन बार गोली मारी गई. दो बार सिर में और एक बार घुटने में. बताया जा रहा है कि राजधानी बोगोटा में शनिवार को एक चुनाव प्रचार अभियान रैली के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने सांसद मिगुएल उरीबे टर्बे को गोली मार दी. इससे वह घायल हो गए. देश के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य उरीबे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं. देखें वीडियो.
Urgente 🇨🇴
— Luis Aníbal Rincón Arguello. ® 🇨🇴 (@Rincon001A) June 7, 2025
Aquí está el momento del atentado al Dr Miguel Uribe
Que dolor de Patria
Gobierno miserable !
Imágenes sensibles pic.twitter.com/tA3VWGap5V
सिर पर गोली मारी गई उरीबे को
उरीबे की पार्टी ‘डेमोक्रेटिक सेंटर’ ने एक बयान जारी कर इस घटना को ‘‘हिंसा का अस्वीकार्य कृत्य’’ बताया. उनकी पार्टी ने बताया कि यह घटना फोंटिबोन के एक पार्क में हुई जब हथियारबंद हमलावरों ने सांसद को पीछे से गोली मार दी. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में खून से लथपथ उरीबे को कई लोगों द्वारा पकड़े देखा जा सकता है. संभवत: उनके सिर पर चोट आई है. अभी तक सीनेटर की हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित उम्मीदवार हैं उरीबे
बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ साझा कर बताया कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है लेकिन संघीय सरकार ने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया गया है. उरीबे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं और उनकी मां एक पत्रकार थीं. उनकी मां की एक आपराधिक गिरोह ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी. उरीबे को मई 2026 में होने वाले कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए