UNHRC ने यूक्रेन में युद्ध अपराध के सबूत मिलने का किया दावा, स्वतंत्र जांच का भारत ने भी किया समर्थन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Sep 2022 8:56 PM
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने अपनी युद्ध रोकने की अपील के साथ कहा कि युद्ध के हालात में भी मानवाधिकारों या अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं होना चाहिए. भारत ने यह भी कहा कि किसी भी तरह से युद्ध में हुए मानवाधिकारों के उल्लंघन की निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से जांच की जानी चाहिए.
रूस और यूक्रेन के बीच बीते कई महीनों से युद्ध जारी है. रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है. इस लड़ाई का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है. भारत ने भी रूस से यूक्रेन के खिलाफ अभियान रोकने की अपील की है. गौरतलब है कि यूक्रेन-रूस युद्ध में मानवाधिकार कानून के उल्लंघन का आरोप कई बार लगा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने अपनी युद्ध रोकने की अपील के साथ कहा कि युद्ध के हालात में भी मानवाधिकारों या अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं होना चाहिए.
भारत ने कहा कि यूक्रेन में जारी लड़ाई चिंता का विषय है. भारत ने यह भी कहा कि किसी भी तरह से युद्ध में मानवाधिकारों के उल्लंघन की निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से जांच की जानी चाहिए. भारत ने कहा कि हमने युद्ध में आम लोगों की हत्या की पहले भी कड़ी निंदा की है. भारत ने कहा कि एक स्वतंत्र जांच का वो समर्थन करता है.
India’s statement at the Interactive dialogue with Commission of Inquiry on the situation of human rights in Ukraine stemming from Russian aggression.@MEAIndia @AmbVMKwatra @SanjayVermalFS @IndiaUNNewYork pic.twitter.com/x65VGogRiS
— India at UN, Geneva (@IndiaUNGeneva) September 23, 2022
यूक्रेन में युद्ध अपराध के सबूत: इधर, संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार संस्था ने यूक्रेन में मानवाधिकारों के उल्लंघन का पता लगाने के लिए नियुक्त विशेषज्ञों के दल ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि शुरुआती पड़ताल में देश में युद्ध अपराध होने के सबूत मिले हैं. गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की ओर से नियुक्त जांच आयोग के विशेषज्ञों ने कीव, चेर्निहीव, खारकीव और सुमी पड़ताल की है.
मानवाधिकार कानून का उल्लंघन: गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को करीब सात महीना बीत चुका है. इस बीच रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया गया है. वहीं, हमले के सात महीनों बाद विशेषज्ञों अध्ययन की रिपोर्ट दी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि टीम ने पूर्व में हिरासत में लिये गये लोगों से बातचीत की है. उस बातचीत में कहा गया है कि रूस ने पकड़ में आये लोगों के साथ मारपीट की है और बिजली के झटके दिये हैं. कईयों को जबरन निर्वस्त्र किया गया.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










