Trade war : चीन ने अमेरिका पर तरेरी लाल आंखें, 15% तक टैरिफ लगाकर डोनाल्ड ट्रंप को दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन
donald trump vs xi jinping

डोनाल्ड ट्रम्प और शी जिनपिंग की सांकेतिक तस्वीर

Trade war : चीन ने अमेरिका पर 15% तक टैरिफ लगाकर करारा जवाब दिया है. संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि ने अमेरिकी शुल्क पर कहा कि ट्रेड वार में किसी का फायदा नहीं होता.

विज्ञापन

Trade war : चीन ने अमेरिका पर 15% तक टैरिफ लगाया. ऐसा करके ड्रैगन ने डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब दिया है. चीन के मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अमेरिका के खिलाफ कई प्रोडक्ट पर जवाबी टैक्स लगा रहा है. मिनिस्ट्री ने कहा, ‘चीन कोयला और एलएनजी प्रोडक्ट पर 15 प्रतिशत शुल्क लागू करेगी. साथ ही कच्चे तेल, कृषि मशीनरी, बड़ी कारों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा.”

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कांग ने टैक्स को लेकर अमेरिकी प्रशासन पर निशाना साधा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे चीन जवाबी कदम उठाने को मजबूर हो सकता है. ट्रेड वार से किसी का भला नहीं होता. कांग ने कहा, ‘‘हम इस वृद्धि का कड़ा विरोध करते हैं. हमारा मानना ​​है कि यह डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) के नियमों का उल्लंघन है.’’ चीन फरवरी महीने के लिए 15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है.

चीनी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत टैक्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा अमेरिका में इम्पोर्ट होने वाली चीनी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है. इस वाल के जवाब में फू ने कहा कि चीन डब्ल्यूटीओ में शिकायत दर्ज करा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से इम्पोर्ट होने वाली वस्तुओं पर कड़े शुल्क लगाने संबंधी एक आदेश पर शनिवार को हस्ताक्षर किए थे. उन्होंने दावा किया था कि ये शुल्क अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

ये भी पढ़ें : ट्रंप का फिर यूटर्न, कनाडा को मिली 30 दिनों की सांस लेने की छूट!

कनाडा और मेक्सिको डोनाल्ड ट्रंप ने दी राहत

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ अलग-अलग बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों पर शुल्क लगाए जाने के फैसले के इम्प्लीमेंटेशन पर कम से कम एक महीने के लिए रोक लगाने पर सहमति जतायी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola