ट्रंप ने होर्मुज पर टोल की जगह निवेश समझौते का किया ऐलान, कहा- ईरान पर नाकेबंदी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( स्रोत- एएनआई )
US President Donald Trump :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने शुल्क लगाने के फैसले को पलट दिया है. इसकी जगह अब खाड़ी देशों के साथ बड़े व्यापार और निवेश समझौते किए जाएंगे. यह निर्णय ईरान पर नकेल कसते हुए अमेरिका के लिए लाखों नई नौकरियां पैदा करने का वादा करता है.
US President Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अपने फैसले में बड़ा बदलाव किया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दिन पहले 20 फीसदी सुरक्षा शुल्क (टोल) लगाने की घोषणा की, लेकिन ट्रंप ने यू-टर्न लेते हुए अब कहा है कि यह शुल्क नहीं लिया जाएगा. इसकी जगह खाड़ी देशों के साथ बड़े व्यापार और निवेश समझौते किए जाएंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि इन निवेशों से अमेरिका में लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी और उद्योगों को भी फायदा मिलेगा.
ईरान के लिए सख्ती, बाकी जहाजों को खुली छूट
राष्ट्रपति ट्रंप साफ तौैर कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी देशों के जहाजों के लिए खुला रहेगा, लेकिन ईरान से आने-जाने वाले जहाजों और ईरानी सामान ढोने वाले जहाजों पर रोक जारी रहेगी. उन्होंने ईरान के नेतृत्व पर हिंसा और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी नीतियां देश को विनाश की ओर ले जा रही हैं.
अमेरिकी सेना की तारीफ, निवेश को बताया बड़ी जीत
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना और शीर्ष सैन्य अधिकारियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना की वजह से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक सुरक्षित बना हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी देशों से आने वाला नया निवेश अमेरिका में फैक्ट्रियां, प्लांट और आधुनिक उपकरण लाएगा, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
एक दिन पहले लगाया था 20 प्रतिशत शुल्क
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को ने घोषणा की थी कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के बदले सभी जहाजों के माल पर 20 फीसदी शुल्क वसूलेगा. उन्होंने अपने इस बयान पर तर्क था कि इससे रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर होने वाला खर्च दुनिया को साझा करना चाहिए. हालांकि, अगले ही दिन उन्होंने यह फैसला बदलते हुए टोल की जगह निवेश मॉडल अपनाने का ऐलान कर दिया.
यह भी पढ़ें-जंग के साए में होर्मुज, मिसाइल हमले में फंसे 148 भारतीयों पर मंडरा रहा जान का खतरा
मिडिल ईस्ट में तनाव अब भी बरकरार
ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक चिंता का केंद्र बना हुआ है. यह मार्ग दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है. ऐसे में ट्रंप के नए फैसले ने व्यापार और ऊर्जा बाजारों में नई बहस छेड़ दी है, जबकि ईरान पर अमेरिकी दबाव पहले की तरह जारी है.
यह भी पढ़ें- टैक्स लगाकर फंसे ट्रंप, कोर्ट के आदेश के बाद अमेरिका को रिफंड करने पड़े 81 अरब डॉलर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










