होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलने की तैयारी में अमेरिका, ईरान ने बहरीन और जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें

Updated:
विज्ञापन
होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलने की तैयारी में अमेरिका

ईरान ने बहरीन और जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें

US-Iran War : मंगलवार सुबह होर्मुज की नाकेबंदी और वहां से सुरक्षित गुजरने वालों जहाजों से टैक्स वसूलने की अमेरिकी घोषणा के बाद से ईरान और अमेरिका के बीच जंग और तेज हो गई है. अमेरिका ने ईरान के 6 शहरों पर हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जाॅर्डन और यूएई के अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागीं हैं.

विज्ञापन

US-Iran War : अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और तेज हो गई है. अमेरिका ने मंगलवार सुबह ईरान पर हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो टैंकर पर जवाबी कार्रवाई की. ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला किया है. इस बीच जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई चार मिसाइलों को बीच में रोककर उन्हें नष्ट कर दिया गया है. ये जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है.

ईरान ने जाॅर्डन पर दागी चार मिसाइलें

जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा ने यह जानकारी दी है कि जॉर्डन की सेना ने ईरान की ओर से से दागी गईं चार मिसाइलों को बीच में रोका और उन्हें नष्ट कर दिया है. जॉर्डन में अमेरिकी बेस में अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं और हाल के दिनों में ईरान ने उस पर हमले किए हैं. यह कार्रवाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की नाकाबंदी फिर से शुरू करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई.अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए हैं.

होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वालों से टैक्स वसूलने की तैयारी में अमेरिका

ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने वाले अन्य देशों के जहाजों से शुल्क वसूलेगा, जो समुद्री मार्गों पर निर्बाध और स्वतंत्र नौवहन का समर्थन करने वाली अमेरिका की सदियों पुरानी नीति से बिल्कुल अलग है. इस बीच, ईरान ने बहरीन और होर्मुज से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से जुड़े दो तेल टैंकरों पर हमले किए. इन हमलों में एक नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. यूएई ने इन हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी है. ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब ईरान और अमेरिका दोनों ही होर्मुज स्ट्रेट पर प्रभाव स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके रास्ते दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन होता है. अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए.

यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज की नाकाबंदी फिर से शुरू करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई. ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वाले अन्य देशों के जहाजों से शुल्क वसूलेगा, जो समुद्री मार्गों पर निर्बाध और स्वतंत्र नौवहन का समर्थन करने वाली अमेरिका की सदियों पुरानी नीति से बिल्कुल अलग है.उन्होंने कहा, हम दुनिया के एक अत्यंत समृद्ध और महत्वपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा कर रहे हैं. इस पर हमारा भारी खर्च हो रहा है, इसलिए अब हमें इस सुरक्षा के लिए भुगतान किया जाए.

ये भी पढ़ें :ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय की मौत, होर्मुज में UAE टैंकर बना निशाना


विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola