ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कब्जे का दावा ठोका: ईरान पर लगाया बैन; बाकी दुनिया के लिए एंट्री पर 20% टैक्स

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो पीटीआई

Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) पर अमेरिकी कब्जे का दावा ठोक दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ फिर से सख्त नाकेबंदी लागू करने की घोषणा की है. ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अब इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा शुल्क के रूप में भारी टैक्स चुकाना होगा.

विज्ञापन

Strait of Hormuz: राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस फैसले की जानकारी देते हुए लिखा: "अमेरिका, होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के खिलाफ फिर से नाकेबंदी लागू कर रहा है. होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है और यह ईरान के साथ या उसके बिना भी हमेशा खुला ही रहेगा."

सिर्फ ईरान और उसके सहयोगियों पर रहेगा प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, इस नाकेबंदी का सामान्य वैश्विक व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह पाबंदी केवल ईरान के जहाजों और उसके साथ व्यापार करने वाले साझेदार देशों पर ही लागू होगी. अमेरिका ने दुनिया के बाकी सभी देशों को भरोसा दिलाया है कि उनके लिए यह समुद्री मार्ग पहले की तरह ही पूरी तरह से निष्पक्ष, सुरक्षित और खुला रहेगा.


डोनाल्ड ट्रंप का सोशल ट्रूथ पर होर्मुज को लेकर किया गया पोस्ट, फोटो सोशल ट्रूथ
डोनाल्ड ट्रंप का सोशल ट्रूथ पर होर्मुज को लेकर किया गया पोस्ट, फोटो सोशल ट्रूथ

सुरक्षा के बदले देना होगा 20% 'सुरक्षा शुल्क'

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा- होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में अमेरिका को भारी-भरकम खर्च उठाना पड़ता है. इसी खर्च की भरपाई करने के लिए अब इस जलमार्ग से गुजरने वाले सभी कार्गो (व्यापारिक जहाजों) पर 20% की दर से सुरक्षा शुल्क (Security Fee) वसूला जाएगा.

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

सेंट्रल मिलिट्री कमांड ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा- ईरान कभी भी अमेरिका को होर्मुज में दखल नहीं देने देगा. उन्होंने कहा- असुरक्षा और युद्ध के विस्तार की जिम्मेदारी अमेरिका और उसका साथ देने वाले देशों की है.


ये भी पढ़ें: ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें? ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में तेहरान को 'नक्शे से मिटाने' का दिया आदेश


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola