ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें? ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में तेहरान को 'नक्शे से मिटाने' का दिया आदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गोल घेरे में ट्रंप के खिलाफ धमकी भरा पोस्टर लहराता ईरानी नागरिक, फोटो पीटीआई
Donald Trump Threat Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान उनकी हत्या करने की साजिश रच रहा है. ट्रंप ने साफ कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को पहले से ही यह आदेश दे रखा है कि अगर ईरान उन्हें मारने की कोशिश करता है, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाए. ऐसा विनाश जो उसने कभी न देखा हो. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका की 1,000 मिसाइलें ईरान पर हमला करने के लिए बिल्कुल तैयार (लॉक और लोड) हैं.
Donald Trump Threat Iran: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता के निधन के बाद पहले संबोधन में कहा- उनका देश पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला जरूर लेगा. ईरान में हो रहे शोक कार्यक्रमों में भी ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जान से मारने वाले पोस्टर लहराए गए. ईरानी समाचार पेपर हमशहरी ने भी एक रिपोर्ट छापी है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इतालवी पीएम जियोर्जिया मेलोनी सहित दुनिया के 13 प्रमुख नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है.
क्या राष्ट्रपति की मौत के बाद हमला अपने आप हो जाएगा?
ट्रंप ने भले ही पहले से आदेश देने की बात कही हो, लेकिन अमेरिकी कानून के अनुसार कोई ऐसा 'डेड मैन्स स्विच' (यानी कोई ऐसा ऑटोमैटिक सिस्टम) नहीं है, जो राष्ट्रपति की मौत होते ही अपने आप ईरान पर मिसाइलें दाग दे. ‘रेवेन रॉक: द स्टोरी ऑफ द यूएस गवर्नमेंट्स सीक्रेट प्लान टू सेव इटसेल्फ- व्हाइल द रेस्ट ऑफ अस डाई’ के लेखक गैरेट एम ग्राफ ने कहा, “अमेरिका ने कई अलग-अलग कारणों से कभी भी तकनीकी ‘डेड मैन्स स्विच’ का उपयोग नहीं किया है.’’ अमेरिका के पास परमाणु हमले या किसी ऐसी बड़ी आपदा (जिससे वाशिंगटन का अधिकांश या पूरा हिस्सा नष्ट हो सकता है) की स्थिति में सरकार का कामकाज जारी रखने के लिए व्यापक आकस्मिक योजनाएं हैं.
अगर ट्रंप को कुछ हुआ, तो आगे क्या होगा?
अमेरिकी कानून के मुताबिक, अगर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या हो जाती है, तो सत्ता संभालने का एक तय नियम है.
जेडी वेंस बनेंगे नए कमांडर: अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन के तहत, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तुरंत नए राष्ट्रपति और सेना के सर्वोच्च कमांडर बन जाएंगे.
अंतिम फैसला वेंस का होगा: ट्रंप के पुराने आदेश को मानना या न मानना पूरी तरह जेडी वेंस के हाथ में होगा। वह चाहें तो ट्रंप की बात मानकर ईरान पर तुरंत बड़ा हमला कर सकते हैं, या फिर कोई दूसरा रास्ता चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ईरान की नई 'हिट लिस्ट': ट्रंप, नेतन्याहू और मेलोनी समेत 13 विश्व नेताओं को दी जान से मारने की धमकी
ये भी पढ़ें: ट्रंप के करीबी नेता की मौत के बाद ईरानी मीडिया की धमकी, कहा- 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो'
ये भी पढ़ें: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी ड्रोन, बंदर अब्बास शहर के ऊपर देखे जाने का दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








